कोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागभक्ती

पहाड़ों से घिरी हुई प्राकृतिक सुंदरता के मध्य स्थापित देवरहा बाबा आश्रम।

पहाड़ों से घिरी हुई प्राकृतिक सुंदरता के मध्य स्थापित देवरहा बाबा आश्रम

मनमोहन सिंह राजपूत

खैरा…… कोटा विकासखंड अंतर्गत रतनपुर से महज 20 किमी की दूरी पर बेलगहना पेंड्रा मार्ग में स्थित ग्राम पुडू में वर्षों पुरानी प्रसिद्ध भगवान महाकाल की मंदिर स्थापित है। जहां श्रावण मास में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना के दर्शन करने पहुंचते हैं।देवरहा बाबा के नाम से विख्यात आश्रम में भक्तों की अपार आस्था जुड़ी हुई है।आश्रम में 24 घंटे भगवान भोलेनाथ की धुनी जलती रहती है।
सावन माह लगते ही पहाड़ों से घिरी हुई प्राकृतिक सुंदरता के मध्य स्थापित देवरहा बाबा आश्रम में भक्तजन भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन होकर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं।सोमवार के दिन उपासना करने के साथ भक्त मनोकामना सिद्धि के लिए पदयात्रा करते हैं और कांवड़ में जल भरकर भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पर अर्पित करते हैं।आसपास के ग्रामीणों सहित दूरदराज से आने वाले भक्तों के लिए विराजमान महाकाल का यह मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ हैं।महाकाल दरबार के सामने दाहिने में भक्तवत्सल हनुमान और बाये में स्थित प्रभु श्री राम का मंदिर शोभायमान है।यहां साल के 12 माह शीतलता रहती है।

महाशिवरात्रि में हर वर्ष लगता है मेला ----

— आश्रम में महाशिवरात्रि पर मेला का आयोजन किया जाता है।मेला में पुडू,खैरा,तेंदूभाठा,उमरिया-दादर,पचरा,रिगवार,
नवागांव,सेकर सहित आसपास के ग्रामीण शामिल होते हैं।मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया जाता है।साथ में रात्रिकालीन जागरण कर रामायण आयोजन किया जाता है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने होगा रुद्राभिषेक ----

देवरहा बाबा आश्रम में भगवान शिव को प्रसन्न कर सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद पाने 28 जुलाई गुरुवार के दिन पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा।मान्यता है कि सावन में रुद्राभिषेक करना विशेष फलदाई होता है। रुद्राभिषेक में श्री श्री 108 श्री शिवानंद महाराज शामिल होंगे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!