मतदान की तारिख नजदीक आते ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क भी हो गई तेज
![](https://thebilasatimes.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231109-WA0012-780x470.jpg)
बिलासपुर जैसे जैसे मतदान की तारिख पास आ रही है वैसे वैसे चुनावी अपने क्षेत्रों में प्रत्याशियों का जनसंपर्क भी तेज़ होता जा रहा है।बिल्हा विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने जसबीर सिंह को विधायक प्रत्याशी बनाया है। बीते कई वर्षों से बिल्हा ही जसबीर सिंह की कर्मभूमि है। अपने प्रचार अभियान के दौरान कल आम आदमी पार्टी ने एक भव्य बाईक रैली का आयोजन किया। ये बाईक रैली डोढकी भांटा, बिल्हा रेल्वे क्रांसिंग, उमरिया, बिटकुली, गुमा, झाल ,सेवती, खम्हारडीह के रास्ते से होकर अमेरी कांपा, पोंसरी, भोजपूरी, मोहदा, घौराभांटा से होते हुए हरदी पार्टी आफिस मे समाप्त हुई। सैकड़ों समर्थकों ने इस बाईक रैली में हिस्सा लिया।बाईक रैली के दौरान अलग अलग जगहों पर समर्थकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने जसबीर सिंह का स्वागत कर उन्हें विजयी होने की शुभकामनाएं दीं। जसबीर सिंह का कहना है कि राज्य बनने के इतने वर्षों बाद भी बिल्हा के लोग स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसी भी पार्टी ने इस क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए इमानदारी से काम नहीं किया। क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए जसबीर सिंह उनकी समस्याएं सुनीं और वादा किया कि वो बिल्हा के विकास और लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम करते रहेंगे। जसबीर सिंह का कहना है कि “बिल्हा के लोगों से उन्हें भरपूर प्यार और सहयोग मिल रहा है, दोनों पार्टियों के भ्रष्टाचार से ऊब चुके बिल्हा वासी इस बार बदलाव के मूड में हैं।
![](https://thebilasatimes.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-26-at-15.52.39_5eb5a47e.jpg)
![](https://thebilasatimes.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-26-at-13.21.05_d8098e81.jpg)
![](https://thebilasatimes.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-26-at-13.21.38_259d2568.jpg)