कोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागभारतीय जनता पार्टी

भाजपा युवा मोर्चा ने बढ़ते अपराध को लेकर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला।

भाजपा युवा मोर्चा ने बढ़ते अपराध को लेकर फूंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला।

पुलिस के साथ जमकर हुई झूमा झटकी , भाजयुमो ने प्रदेश में बढ़ती अपराध को लेकर जताया विरोध_।

तखतपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देश पर हर्षिता पाण्डेय के मार्गदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में बढ़ते अपराध के विरोध में प्रदेश सरकार ” भूपेश बघेल का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रेतनाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की सड़क बदहाल हो चुकी है और चारो तरफ सिर्फ गढ्ढा ही गढ्ढा दिखाई पड़ता है प्रदेश में सारी व्यवस्था बिगड़ गई है भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, छोटी सी बात पर गोली मारकर हत्या, छत्तीसगढ़ के बेटी, बहनों, नाबालिग तक से सामूहिक बलात्कार कर हत्या सहित विभिन्न मामले को लेकर तखतपुर युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार भूपेश का पुतला दहन किया गया भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में आज हमने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया, आने वाले समय में कानून व्यवस्था में सुधार नहीं आने पर वृहद आंदोलन भी किया जाएगा इस दौरान कोमल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार अपना तानाशाही रवैया दिखा रही है छत्तीसगढ़ में युवाओं को 2500 रूपये देने का जो वादा किए थे उसको अभी तक पूरा नहीं कर पाए जिसे लेकर प्रदेश के सभी युवा आक्रोशित होकर सरकार के प्रति गुस्सा फूट रहा है वही मंडल महामंत्री प्रदीप कौशिक ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध प्रदेश सरकार की नाकामी दिखाई पड़ती है छत्तीसगढ़ में लूट ,चोरी डकैती, भू – माफिया ,रेत माफिया को प्रदेश सरकार संरक्षण दे रही है इस अवसर पर विवेक पांडे दिनेश राजपूत लव पांडे काशी देवांगन पार्षद मुकेश ताम्रकार संजय निर्मलकर तिलक देवागन नोहर सिंह ठाकुर कोमल श्रीवास प्रमोद घुवंशी राघवेंद्र पांडे सरजू यादव सूर्या कश्यप अमित यादव जीतू ठाकुर नरेंद्र रात्रे पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार यादव विशाल विश्वकर्मा सुरेंद्र सिगरौल अजय पांडे कुलेश्वर साहू हेमंत पटेल ओंकार सिंह ठाकुर रोहित देवांगन प्रमोद यादव सहित भाजपा व युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा मौजूद रहे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!