Uncategorized

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ ग्राम पंचायत नवागांव सलका में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा।

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ ग्राम पंचायत नवागांव सलका में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा।

बिलासपुर। कोटा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ ग्राम पंचायत नवागांव सलका में दिनांक 31 मई से 8जून तक सात दिवसीय कथा का रसपान कथावाचक गौरव जोशी महराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा नवागांव सलका में श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया कथा परायण कर्ता प्रांशु चतुर्वेदी नवागांव सलका के द्वारा किया जा रहा है, श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ ग्राम पंचायत नवागांव सलका में अजय जायसवाल के निज निवास स्थान में सात दिवसीय नियमित रूप भागवत कथा रसपान कथावाचक गौरव जोशी महराज रहे हैं,इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों से भागवत महापुराण कथा ज्ञान का  रसपान करने भारी संख्या में लोग पहुंच रहे ।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!