छत्तीसगढ़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ₹2.32 लाख के नकली नोट और उपकरण जब्त।

छत्तीसगढ़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ₹2.32 लाख के नकली नोट और उपकरण जब्त।
बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक बार फिर सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। यहां नकली नोट छापे जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार की है। आरोपी भुवन साहू और तुषाल साहू लोन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 के रहने वाले हैं, जिसे पुलिस ने 500 200 और 100 के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपियों से कल 2 लाख 32400 नकली नोट के रूप में बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस न्यायालय में पेश की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मामले का खुलासा किया। छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार पुलिस ने एक बड़े नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ₹2,32,400 के नकली नोट और उन्हें छापने के उपकरणों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ₹100, ₹200 और ₹500 के नकली नोट छापने के लिए विशेष प्रिंटर और उच्च गुणवत्ता वाले कागज का इस्तेमाल किया था। गिरोह के पास से जब्त किए गए उपकरणों में प्रिंटर, कंप्यूटर और प्रिंटिंग कागज शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य रायपुर के भाठागांव में स्थित एक किराए के मकान में नकली नोट छापते थे और इन्हें लवन बाजार में दुकानों में खपाते थे। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नकली नोटों के कारोबार पर काबू पाने की उम्मीद जताई जा रही है।

