Uncategorized

कोटा पुलिस एवं एयू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे चलाया गया ग्रामीण जागरूकता अभियान।

ग्रामीण जागरूकता अभियान।

 

अभियान के दौरान करीबन सैकड़ों लोगों किया गया जागरूक।

कोटा  । पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  पारुल माथुर के निर्देशन पर चलाए जा रहे ग्रामीण जागरूकता अभियान जानबो त बचबो अभियान की शुरुआत रतनपुर से की गई थी। उसी कड़ी में थाना कोटा क्षेत्र के 08 दिवसीय कोटेश्वर महादेव मेले में भी की गई थी। जिसमे मेले में आये हज़ारों लोगों को जागरूक किया गया था, उस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ग्राम सलका में दिनांक 22.03.2022 तथा ग्राम छेरकाबांधा मे दिनांक 27.03.2022 को एवं 04.04 2022 को ग्राम लिटिया मे ग्रामीण जागरूकता अभियान चलाया गया तथा आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  रोहित झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के ग्राम करगीकला तथा कोटा नगर में कोटा पुलिस एवं एयू फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्रामीण जागरूकता अभियान चलाया गया।

आपको बता दे की साधारणतः ग्रामीण परिवेश के लोग भोले भाले होते हैं, जो ठगो द्वारा अलग-अलग तरीकों से उनके साथ हो रहे अपराधो के बारे में जागरूक नहीं होने से अक्सर ठगी के शिकार होते रहते हैं। उनको जागरूक करने वरिष्ठ कार्यालय द्वारा ग्रामीण जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आज कोटा पुलिस एवं एयू फाउंडेशन के तत्वाधान में यह अभियान चलाया गया अभियान के दौरान ग्राम पंचायत करगीकला एवं कोटा नगर के लोगों को विभिन्न प्रकार के ठगी, अपराध, उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गया इस दौरान ग्राम पंचायत/नगर के सरपंच, पार्षद ,बुजुर्ग सदस्य, महिलाएं,पुरुष, युवा, बच्चे जिन्होंने इस अभियान से जुड़कर कर विभिन्न अपराधों से बचने के बारे में जानकारी प्राप्त किया एवं इस तरह के अभियान हमेशा कराए जाने की अपील की।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!