Uncategorizedरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।राजनीति
तीन कृषि काला कानून के खिलाफ जमकर बरसे गिरीश देवांगन तो वही प्रदेश सरकार की नीतियों को बताया किसान हितैषी।

मनमोहन सिंह✍️
कोटा। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि के तीन कानून के विरोध में पद यात्रा एवं किसान सम्मलेन में मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर विजय केसरवानी का ग्राम पंचायत खैरा,पोड़ी से लेकर केंदा तक गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा किसानों के सर्वांगीण विकास की निति को सराहा तो वही भाजपा की केंद्र सरकार किसान विरोधी बताया।
ग्राम पंचायत पोड़ी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन का फुल,माला के साथ स्वागत किया गया।जिसके बाद बैल गाड़ी में सवार होकर रैली निकली गयी जो ग्राम पंचायत खैरा स्थित गौठान पहुंची।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश ने बताया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों को मजबूत कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना सरकार की ध्येय है। सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के पक्ष में 11 हजार करोड़ राशि की कर्ज माफी किया गया। छत्तीसगढ़ में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत समर्थन मूल्य के साथ 25 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीदी कर रही हैं। जिसमें किसान योजना की 3 किस्त की राशि किसानोंं को मिल चुका है।चार हजार रुपय में तेंदूपत्ता खरीदी गई। सात प्रकार के खनिज खरीदी को 52 प्रकार की खरीदी की जा रही है। गोधन योजना से ₹72 करोड़ के गोवर खरीदी की गयी। महिला समूह ने 52 लाख गोबर के दिए बनायें जिसे विदेशों में भेजा गया।2020-21मे 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर नया कीर्तिमान रचा। वहीं केंद्र सरकार को किसान विरोधी कहते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने जो तीन काला कानून लाया है इससे किसानों को कोई लाभ नहीं होगा। इससे मण्डी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।व्यापारी मन चाहे दाम पर उपज की खरीदी करेंगे जिसका सीधा नुकसान किसानों की जेब पर पड़ेगा।
समर्थन मूल्य बंद किए जाने से किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिलेगा।आवश्यक कानून अनुबंधन के नियमों से निजी क्षेत्र को असीमित भंडारण की छूट देने से महंगाई बढ़ जाएगी। जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने बताया कि कांग्रेसी सरकार किसानों के साथ गौ रक्षा को प्राथमिकता से लेते हुए नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना के तहत गौठान का संचालन कर रही है। किसानों की फसल को नुकसान होने से बचाया जा रहा है। ग्रामीण अंचल की महिलाएं गौठान में अपनी मेहनत से आत्मनिर्भर बन रही है। कांग्रेस की सरकार में किसानों के हित के लिए सुझाव आमंत्रित किया जा रहा है जिसमें हर एक नागरिक सुझाव देने स्वतंत्र है।वही मां भवानी महिला स्व सहायता समूह द्वारा निजी व्यक्ति को बेची गई 15 सौ क्विंटल कंपोस्ट खाद का 8738 रुपए राशि का चेक दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आनंद मरावी,ग्राम सरपंच जगन्नाथ सिंह आर्मो, रामाकांत मरकाम, आशीष शर्मा,नीरज जायसवाल,वादिर खान,कृष्णा साहू,वीरेंद्र साहू, जशवंत जायसवाल,बिट्टू दुबे,कमलकात साहू,राजू जायसवाल,कृष्णा पोर्त,परदेसी पोर्ते, कैलाश चंद पोर्ते, शत्रुघ्न मरकाम,विमला जायसवाल, धनेश्वरी बाई , सीमा पोर्ते, रामपाल पोर्ते,आनंद राज, मोतीराम जगत,
रामकुमारी यादव, निशा राजपूत, राजकुमारी साहू, जगोत्री राज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

