अन्य प्रदेशखेंलदिल्लीबिलासपुर संभागविडिओ

झीरम हमले में शहीद हुए कांग्रेसी नेताओं को,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा सिरगिट्टी द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा सिरगिट्टी के नेतृत्व में आज झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर नक्सल हिंसा के शिकार हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ, सुरक्षा बलों के जवानो एवं नक्सल हिंसा के शिकार अन्य व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी गई।लॉक डाउन के निर्देशों के तहत मास्क पहनकर फिजिकल डिस्टेंश का पालन करते हुए दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई।जिसमे ब्लाक अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि शहीद विद्याचरण शुक्ल,नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा एवं अन्य सभी नेताओं व सुरक्षा बलों की कुर्बानी व्यर्थ नही जाएगी।

                             जिस बहादुरी से उन्होंने नक्सलियों से सामना किया ऐसे शहादत को हम नमन करते है प्रणाम करते है।उनके आदर्शों, विचारों, सिद्धान्तों व संकल्पों के अनुरूप हम शांति,विश्वास व विकास की त्रिवेणी से नवा छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे,झीरम कांड में शहीद हुए नेताओं को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बलिदानी पार्टी है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से लेकर आज तक देश और समाज हित में अपने आप को बलिदान देते हुए आई है।

                                श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रुप से ब्लाक अध्यक्ष अमित यादव,महामंत्री राकेश यादव,युवक कांग्रेस अध्यक्ष बंटी साहू,पार्षद प्रत्याशी राम कुमार मनहर, पूर्व पार्षद भागवत श्रीवास,कोषाध्यक्ष दौलत साहू, सुनील यादव,रमेश सोनी धन्नू यादव,इंटक अध्यक्ष मिश्रीलाल यादव,आकाश यादव,अनिल साहू अशद खान,राज चौरसिया,पप्पू ठाकुर व समस्त ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

 #TheBilasaTimes

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!