छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

ग्राम गौठान में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया।

मनमोहन सिंह✍️

कोटा खैरा। ग्राम पंचायत खैरा सहित अंचल में ग्राम गौठान में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया। सनातन धर्म का पालन करते हुए मवेशियों की संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर देते हुए गौशाला को विकसित करने जोर दिया गया।वही ग्राम गौठान समिति की महिला समूह द्वारा गोवर्धन पर्वत बनाकर विधिवत पूजा अनुष्ठान किया गया।

             गोवर्धन पूजा के अवसर पर खैरा,बारिडीह,

कंचनपुर,लालपुर के गौठान में परम्परागत तरीके से गोवर्धन पूजा किया।महिला समुह के सदस्यों द्वारा गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर फूलों से सजाया।तदुपरांत जनपद उपाध्यक्ष,ग्राम सरपंच, उप सरपंच,गौठान समिति अध्यक्ष ने गोवर्धन पर्वत की विधिवत पूजन आरती किया।गौमाता को तिलक लगाकर, फूलों की माला पहनाकर पूजा किया और।

श्रद्धाभाव से गाय को केला खिलाया गया।पूजन के पश्चात ग्राम पंचायत द्वारा सरपंच उपस्थित ग्रामीणों को ‘‘मुख्यमंत्री की पाती‘‘ पढ़कर सुनाया गया।छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना गौठान में दीपावली के शुभ अवसर पर लक्ष्मी पूजा के पश्चात द्वितीय दिवस गोवर्धन पूजा करने शास्त्र मे वर्णित है। उक्त बातें ग्राम सरपंच जेएस आर्मो और जनपद उपाध्यक्ष सुमंत जायसवाल ने कहा। उन्होंने बताया कि इंद्रदेव को अपनी शक्तियों पर अभिमान हो गया था और वे भगवान श्री नारायण के अवतार श्री कृष्ण को परास्त करने लगातार हवा तूफान के साथ वर्षा करते रहे। इसलिए भगवान श्री कृष्ण ने यदुवंशियों की रक्षा करते हुए इंद्रदेव की अहम् को परास्त करने केवल एक ऊंगली से गोवर्धन पर्वत को उठा कर सभी प्रजा का रक्षा करते हुये इन्द्रदेव को परास्त किया।वहीं कॉंग्रेस नेता रवि परिहार ने बताया की गाय को हमारी भारतीय संस्कृति में माता का दर्जा दिया गया है।

इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर समृद्धी,लक्ष्मी की सबसे मंदिर गौठान में आस्था के दीप जलाकर गोवर्धन पूजा किया गया।इस दौरान ग्राम की भवानी स्व सहायता समूह एवं माँ स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर पुष्प से सजाकर ग्राम सरपंच सरपंच एवं ग्रामीणों सहित महिलाओं द्वारा पूजा अनुष्ठान कर गोवर्धन पूजा किया गया।गौठान समिति अध्यक्ष कृष्णा साहू,उप सरपंच अशोक जायसवाल,रामपाल पोर्ते,दुर्गेश राजपूत,सचिव मेघनाथ सुमन,जय प्रकाश पांडे,मोती चंद जगत,आनंद राज,नगरमल साहू,रामजी राज सहित ग्रामीण मौजूद रहें।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!