कोरोना न्यूज़छत्तीसगढ़राजनीतिसमाजिकस्वास्थ्य

एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पहुंची छ.ग शासन के श्रम कल्याण मंडल सदस्य अंबालिका साहू प्रथम नगर आगमन पर महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत

(जिम्मेदारी मिलने के बाद अंबालिका साहू पहली बार  सिरगिट्टी क्षेत्र पहुंची इस दौरान प्रथम नगर आगमन पर उनका महिलाओं ने स्वागत किया) 

बिलासपुर  देश में कोरोना संक्रमण जैसे महामारी के आने से लोगों के दैनिक दिनचर्या के साथ मानसिक व शारीरिक रूपों पर भी बेहद असर पड़ा है।जिसका खामियाजा इसके चपेट में आये गंभीर रूप से शिकार लोगों को अपनी जान देकर तक चुकाना पड़ा है साथ ही संक्रमित होकर स्वस्थ हुए लोगों के जीवन पर भी इसका खासा असर पड़ा है। शासन प्रसाशन स्वास्थ्य महकमें के साथ मिलकर कोविड से निपटने लगातार लगे हुए हैं।जिसका नतीजा यह कि आज हालात सामान्य है।दरअसल लोग स्वस्थ्य रहें इसलिए छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सिरगिट्टी में रखा गया था।जहां आमंत्रित अतिथि के रूप में श्रम कल्याण मंडल सदस्य व सभापति जिला पंचायत मुंगेली अंबालिका साहू का आगमन हुआ इस दौरान महिलाओ ने उन्हें गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया। सर्वप्रथम शिविर में पूजा अर्चना कर उन्होने कहा की श्रम विभाग भी अपनी नैतिक जिम्मेवारी को बखूबी निभा रही है। कोरोना काल से लेकर अब तक अपनी इसी समाजिक जिम्मेदारी को स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर श्रम कल्याण मंडल बखूबी निभाते आ रही हैं,छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अपने श्रमिकों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं और समय समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनके स्वस्थ्य रखने की कोशिश की जाती है।हमारे नगर निगम बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में भी काफी संख्या में  श्रमिकों का कार्यक्षेत्र व निवास स्थान है।शिविर में श्रमिकों व उनके परिजनों का वैक्सीनेशन के साथ साथ स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरण किया गया। शिविर में कुल 80 मरीजों का बी पी,शुगर जांच के साथ साथ वैक्सीनेशन भी किया गया।

इस एक दिवसीय शिविर के दौरान छ.ग शासन के श्रम कल्याण मंडल सदस्य श्रीमती अंबालिका साहू,श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी व सिरगिट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर,स्टाफ के साथ क्षेत्र की मितानीन भी उपस्थित रही।

द बिलासा टाईम्स

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!