अपराधछत्तीसगढ़रमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

जंगल में युवक की खून से लथपथ मिली लाश पुलिस मर्ग कायम कर जाँच में जुटी।

कोटा – बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर के कुसुम नाला के पास 30 वर्षीय युवक की खून से लतफत मिली लाश पुलिस जाँच में जुटी। आज रविवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में मिली। मृतक अशोक धनुहार पिता रामचन्द धनुहार 30 वर्ष कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम छिंदपानी का निवासी के रूप में पहचान हुई है।

जो पूरे परिवार के साथ अपने ससुराल ग्राम कंचनपुर में रहकर खेती किसानी का काम करता था। मृतक का ससुर खोरबहरा धनुवार गांव के कोसम नाला के पास जंगल में कुटिया बनाकर रहता था। वहीँ परिजनों ने बतलाया कि मृतक शनिवार को सुबह अशोक धनुहार अपने ससुर से मिलने जंगल में बने झोपड़ी नुमा घर गया था, जिसके बाद वह अपने घर वापस नहीं लौटा। जिससे परेशान परिजन उसे ढूंढते ढूंढते आज सुबह जंगल में पहुंचे तो वहां जंगल में कुसुम नाला के पास जहां मृतक के ससुर ने झोपड़ी बनाई थी उसी जगह पर उसकी लाश खून से लथपथ पड़ी हुई मिली। जिसके बाद परिवार वालो ने इसकी सूचना पुलिस चौकी बेलगहना को इस घटना की जानकारी दी ,सूचना के बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुचकर मर्ग कायम कर परिजनों का बयान दर्ज कर रही है, बेलगहना पुलिस चौकी प्रभारी अजय वारे से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अशोक धनुहार के सर पर चोट के निशान है, प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है इसकी हत्या किसने और क्यों कि है इसकी जाँच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। वही घटना के बाद से मृतक अशोक धनुवार का ससुर खोरबहरा धनुवार फरार है, इसलिए पुलिस को शुरुआती संदेह मृतक के ससुर पर ही है। फिलहाल बेलगहना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच में जुटी है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!