अपराध

अकबर खान घर मे मिला बुर्का पहनकर सरकंडा पुलिस ने आत्महत्या के आरोप के मामले में किया गिरफ्तार ।

 

बिलासपुर – कांग्रेस के नेता अकबर खान को आखिरकार पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया वह बुरखा पहनकर घर मे  बैठा था मिला। उस पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रज्जब अली को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप था। पुलिस ने हाईकोर्ट की फटकार के बाद अपराध तो दर्ज किया पर उसे पकड़ने रुचि नही दिखाई । लम्बे समय से फरार अकबर को पकड़ रविवार को सरकंडा पुलिस ने जिला न्यायालय तक ले गया।इस दौरान लोग कमेंट्स करते रहे। रविवार को पुलिस को सूचना मिली की अकबर खान अपने घर आया है। पुलिस जब घेराबंदी कर उसके घर पर दाखिल हुई तो वह बुर्रखा पहनकर बैठा था जिसे पकड़ लिया गया। अकबर खान और पूर्व पार्षद तैय्यब अली पर दो साल पहले कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और व्यवसाई स्व रज्जब अली की चांटीडीह में जमीन पर कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया था। बताया जा रहा कि उसने आत्महत्या करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मामले की शिकायत भी की थी मरने के समय उससे एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था।रविवार सरकंडा थाने में पूछताछ के बाद पुलिस पैदल जिला न्यायालय में पेश करने ले गई। इधर अकबर के गिरफ्तारी की खबर लगते ही उसके करीबी और कांग्रेसजन थाने पहुंच गए और पूरे समय वहां मौजूद रहे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!