अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

गोली कांड से थराया शहर,लालखदान क्षेत्र में चली गोली,अपराधियों के हौसले बुलंद,आरोपी फरार,पुलिस जुटी तलाश में।

बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र के लाल खदान क्षेत्र में  उस वक्त हड़कंप मच गया।जब एक अज्ञात युवक ने दूसरे युवक पर कुछ बात को लेकर कहासुनी पर गोली चला दी। और फरार हो गया। गोली चलने कि खबर के बाद शहर में हड़कंप मच गया।

दरअसल पुरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र के लाल खदान इलाके की है जहां देखते देखते एक बदमाश ने दूसरे बदमाश पर गोली से फायर कर दिया।और फरार हो गया। दिनदहाड़े गोली चलने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घायल को इलाज के लिए तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया,सूत्रों के अनुसार डाक्टरों ने बताया की घायल युवक अपोलो पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। हलाकी अभी तक पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

https://youtu.be/qnM9RaMWibk

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला तोरवा क्षेत्र का निगरानी सुदा अपराधी बताया जा रहा है।और गोली लगने से जिसकी मौत हुई है।वो सजायाफ्ता बदमाश बताया जा रहा है।दोनों की आपसी पुरानी रंजीश की बात निकलकर सामने आ रही है।जिसपर इस तरह की वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है।वही दोनों के खिलाफ तोरवा थाना में अलग-अलग अपराधों में मामला दर्ज बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिसे गोली लगी है उसका नाम बिल्लू उर्फ सुनील श्रीवास बताया जा रहा है वही गोली चलाकर फरार हुए युवक का उम्र तकरीबन 35 से 38 के बीच बताया जा रहा है।

गोली लगने के बाद तुरंत बिल्लू को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बहराल इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने नाकेबंदी करके आरोपी की तलाश में जुट गई है।

#THEBILASATIMES

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!