डाक्टर ने युवती के साथ मिलकर रेंजर पत्नी की कर दी पिटाई मामला दर्ज ।
![](https://thebilasatimes.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240323_144213-780x470.jpg)
डाक्टर ने युवती के साथ मिलकर रेंजर पत्नी की कर दी पिटाई पिटाई मामला दर्ज ।
बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास डाक्टर ने युवती के साथ मिलकर रेंजर पत्नी की कर दी पिटाई । मारपीट से घायल रेंजर ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। कोटा रेस्ट हाउस के पास रहने वाली चंद्राणी बांदे वन विकास निगम कोटा में रेंजर हैं। उनकी पोस्टिंग बेलगहना परियोजना में है। महिला ने बताया कि रविवार को वे ड्यूटी पर बेलगहना गई थीं। रात करीब आठ बजे वे ड्यूटी के बाद रतनपुर की ओर से घर आ रही थीं। कोटा अंडरब्रिज के पास उनके पति की कार खड़ी थी। इस पर महिला रेंजर अपनी गाड़ी रोककर पति की कार के पास पहुंची। कार में सुरभि पांडेय नाम की युवती बैठी थी। साथ ही रेंजर के पति डा.दिलीप कुमार भी थे। रेंजर को देखकर युवती भी कार से उतर गई। उसने गाली-गलौज करते हुए रेंजर की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच रेंजर के पति ने भी उनसे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला रेंजर की पिटाई होते देख आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। घायल रेंजर ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस ने रेंजर के पति डॉक्टर और युवती के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जाँच कर रही है ।
![](https://thebilasatimes.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-26-at-15.52.39_5eb5a47e.jpg)
![](https://thebilasatimes.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-26-at-13.21.05_d8098e81.jpg)
![](https://thebilasatimes.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-26-at-13.21.38_259d2568.jpg)