Uncategorized

कोटा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यकर्ताओं को भाजपा नेताओं ने किया रिचार्ज जोगी जनता कांग्रेस jcc के लगभग सैकडों नेता व कार्यकर्ताओ ने भाजपा की ली सदस्यता।

कोटा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
कार्यकर्ताओं को भाजपा नेताओं ने किया रिचार्ज जोगी जनता कांग्रेस व कांग्रेस के लगभग तीन सौ नेता व कार्यकर्ताओ ने भाजपा की ली सदस्यता।

कोटा। भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, व बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, मोती लाल साहू विधायक रायपुर, धरमजीत सिंह विधायक तखतपुर व बिलासपुर विधायक अमरअग्रवाल, हर्षिता पाण्डे महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष ने संबोधित कर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया।

इस अवसर पर जोगी जनता कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि बैकुंठ नाथ जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि विकास सिंह,अनिरुद्ध गुप्ता, विमल गुप्ता, कुलदीप शर्मा, विष्णु अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में जोगी जनता कांग्रेस व कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार गांव,गरीब,किसान मजदूर,महिला,युवा सहित सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगो को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने सौ दिनों में लगभग सभी बड़े वादे पूरे कर दी हैं। पूर्वं नेता प्रतिपक्ष एवं लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं और केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार की जनहितकारी योजनाओं को बताएं ,कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, महामंत्री मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष महराज सिंह नायक, गायत्री साहू जिला महामंत्री महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप बेलगहना, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!