Uncategorized

निर्वस्त्र मिली महिला की लाश,झोपड़ी में रह रही थी अकेली जाँच में जुटी पुलिस।

निर्वस्त्र मिली महिला की लाश,झोपड़ी में रह रही थी अकेली जाँच में जुटी पुलिस।

 

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के ग्राम नेवरा में 45 वर्षीय महिला की लाश मिली है। महिला के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर पर चोंट के निशान हैं। इसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। मामले में कुछ संदेहियों से पूछताछ की गई है। इसके साथ ही गांव के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।कोटा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला रोजी-मजदूरी करती थी। वह कुछ दिनों से वह ग्राम

नेवरा में रह रही थी। तालाब किनारे वह झोपड़ी बनाकर रह रही थी। गांव के लोगों ने सोमवार की सुबह महिला की लाश झोपड़ी में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। महिला के मुंह में उसकी साड़ी को ठूंस दिया गया था। उसके शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों से पूछताछ की है। इसके अलावा गांव के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। देर शाम तक पुलिस की टीम गांव में डटी रही। इसके अलावा कुछ संदेहियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है,  बहरहाल प्रथम दृष्टि से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!