बिलासपुर संभाग

केंद्र सरकार द्वारा लागू नए भारतीय क़ानूनों के क्रियान्वयन हेतु किया गया भव्य समारोह का आयोजन।

 

 

बिलासपुर जिले के समस्त थाने चौकी एवं जिला स्तर पर हुआ पृथक पृथक आयोजन*

औपनिवेशिक परिप्रेक्ष्य में निर्मित कानूनों के स्थान पर लागू हुआ भारत देश का अपना कानून।

1 जुलाई, 2024 को, पूरे भारत में नए क़ानूनों – भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के क्रियान्वयन के अवसर पर सिरगिट्टी थाना मे भव्य क्रियान्वयन उत्सव मनाया गया। 164 वर्षों बाद भारत को अपने देश के लोगों द्वारा निर्मित कानून मिला है, जो हमारी प्राथमिकताओं और संवेदनशीलताओं को दर्शाता है।” भारतीय न्याय संहिता के दंडात्मक धाराओं में सबसे पहली धारा महिलाओं पर अपराध के लिए दंड का है एवं महिलाओं पर अपराधों में सजा के प्रावधान को बढ़ाया गया है जो भारतीय संसद एवं भारत सरकार की महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है । नए कानूनों के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि ये कानून न केवल न्याय प्रणाली में सुधार लाएंगे बल्कि भारतीय नागरिकों को भी अधिक अधिकार और सुरक्षा प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से थाना प्रभारी विजय चौधरी,थाना से सभी पुलिस स्टाप, तहसीलदार गरिमा ठाकुर,छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला,पार्षद पुष्पेंद्र साहू व सूरज मरकाम,बीजेपी मिडिया प्रभारी द्रोण साहू,मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन,भृगु अवस्थी और समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!