अपराध

न्यायधानी में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना,पांच साल की एक और बच्ची से दुष्कर्म दो नाबालिगों ने बच्ची को चाकलेट देने के बहाने दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम ।

न्यायधानी में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना,पांच साल की एक और बच्ची से दुष्कर्म दो नाबालिगों ने बच्ची को चाकलेट देने के बहाने दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम ।

बिलासपुर। न्यायधानी में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। चार दिन पहले शहर के सिरगिट्टी में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आंच अभी ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि मंगलवार को कोनी में पांच साल की एक और बच्ची से दुष्कर्म हो गया। मोहल्ले के ही दो नाबालिगों ने बच्ची को चाकलेट देने के बहाने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी दादी को दी। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कोनी क्षेत्र में रहने वाला परिवार रोजी-मजदूरी करता है। उनकी पांच साल की बेटी अपनी दादी के साथ घर पर ही रहती है। दो दिन पहले वह घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला 15 साल का किशोर वहां आया। वह बच्ची को चाकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया। वहां पर उसने अपने 14 साल के दोस्त के साथ बालिका से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को चाकलेट देकर घर भेज दिया। इधर घटना के बाद से बच्ची के पेट में दर्द था। पहले दिन किसी तरह उसने दर्द सहन कर लिया। दूसरे दिन उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी दादी को दी। रात को उसकी दादी ने बालिका के पिता को घटना के संबंध में बताया। इस पर पीड़ित के पिता ने मंगलवार की सुबह थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

मां-पिता श्रमिक, दादी के साथ रहती है बच्ची।

पीड़ित के पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रोजी-मजदूरी करता है। इसके कारण वे अपनी पत्नी के साथ दिनभर घर के बाहर रहते हैं। इस दौरान उनकी बेटी अपनी दादी के साथ घर पर रहती है। उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। सोमवार को जब वे काम के बाद घर लौटे तो उनकी मां ने घटना के संबंध में बताया। इसके बाद बच्ची की मां ने उससे पूछताछ की। तब उन्हें पूरी घटना की जानकारी मिली। इसके बाद से सुबह सीधे थाने पहुंचे। नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद आरोपित के ठिकाने पर दबिश दी। आरोपित अपने घर पर ही मिल गए। दोनों आरोपित को थाने लाकर घटना के संबंध में पूछताछ की। इधर बालिका का मेडिकल भी कराया गया। मेडिकल के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर दोनों आरोपित को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!