अपराध

खनिजों के अवैध उत्खनन  परिवहन पर कार्यवाही कर 08 ट्रैक्टर जप्त करते हुए 1 लाख 7 हजार से अधिक का जुर्माना।

खनिजों के अवैध उत्खनन  परिवहन पर कार्यवाही कर 08 ट्रैक्टर जप्त करते हुए 1 लाख 7 हजार से अधिक का जुर्माना।

बिलासपुर। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत / सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 22.02.2024 से 23.02.2024 तक खनिजों के अवैध रेत परिवहन के कुल 08 मामलों पर कार्यवाही की गई।

धोबघाट, छतौना, रतखण्डी एवं दोमुहानी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन के 08 मामलो पर कार्यवाही करते हुए 08 ट्रैक्टर जप्त कर चौकी बेलगहना तथा खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त दिनांक 16.02.2024 को ग्राम कैमाडीह (सीपत) में अवैध मुरूम उत्खनन कर परिवहन करते हुए 01 नग जेसीबी एवं 04 नग ट्रैक्टर जप्त कर थाना सीपत में सुरक्षार्थ रखा गया। उक्त अवैध मुरूम उत्खनन प्रकरण का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि रू. 1,07,800 /- खनिज मद में जमा कराया गया है।जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन  परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!