Uncategorized

खबर का असर ,स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्कूल परिसर में भाजपा का प्रचार पड़ा महंगा, कलेक्टर ने प्राचार्य को हटाया।

खबर का असर ,स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाजपा का प्रचार पड़ा महंगा, कलेक्टर ने प्राचार्य को हटाया।

बिलासपुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने तत्काल प्रभाव से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवतराई के प्राचार्य गोपाल सिंह ध्रुव को उनके विरूद्ध प्राप्त शिकायत के आधार पर प्राचार्य, शिवतराई के प्रभार से मुक्त करते हुए संस्था शासकीय हाई स्कूल तेंन्दूआ, विकासखण्ड कोटा में प्राचार्य पद पर कार्य करते हेतु आगामी आदेश पर्यन्त आदेश जारी किया गया है। उनका वेतन व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।

हमारे tha bilasa taims न्यूज़ पोर्टल ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था इसमें जनप्रतिनिधियों को बुलाकर ध्वजारोहरण करने को कहा गया था। कोटा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, शिवतराई में पदस्थ प्राचार्य गोपाल सिंह ध्रुव ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बुलाया। वहीं समारोह में भाजपा के नेता से बच्चों को पार्टी का टोपी, गमछा और झण्डा बंटवाया। साथ ही पार्टी का प्रचार-प्रसार भी करने दिया इसकी शिकायत हुई थी। इसमें स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नेता को बुलाकर 15 अगस्त के दिन स्कूल परिसर में पार्टी का प्रचार प्रसार करवाना प्राचार्य को महंगा पड़ गया।मामला कोटा ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल शिवतराई का है।शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, शिवतराई का मामला प्राचार्य को शिवतराई से हटा भेजा गया हाई स्कूल तेंदूआ,स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाजपा का प्रचार-प्रसार करने के कारण कलेक्टर द्वारा शिवतराई के प्राचार्य को हटाया गया है। उनको अगले आदेश तक तेंदुआ स्कूल का प्राचार्य बनाया गया है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!