कोटा न्यूज़बिलासपुर संभाग
उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने दिनेश चंद्रा को SP ने स्टार लगाकर दी प्रमोशन की शुभकामनाएं।


उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने दिनेश चंद्रा को SP ने स्टार लगाकर दी प्रमोशन की शुभकामनाएं।
बिलासपुर। एसपी ने उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदौन्नत हुए उप निरीक्षकों को स्टार लगाए। जिसमें प्रमोशन पाए सभी उप निरीक्षकों को एसपी ने निरीक्षक बनने पर बधाई दी है।आपको बताते चले कि कोटा थाना में प्रभारी के रूप में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार चंद्रा प्रमोशन पाकर निरीक्षक बने है।

बिलासपुर एसपी पारुल माथुर ने स्टार लगाकर बधाई दी है। एसपी ने सभी निरीक्षकों के उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है। एसपी ने कहा कि सभी अपने कार्यों को पूर्व की तरह कर्तव्यनिष्ठा के साथ करते रहे। अब उपनिरीक्षक से निरीक्षक बनने पर आप सभी के कांधे पर और जिम्मेदारी बढ़ गई है।




