कांग्रेसछत्तीसगढ़

दीपक गुप्ता शहर अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे..

दीपक गुप्ता शहर अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे..

मुंगेली—-छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन चुनाव के लिए शहर व ग्रामीण/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्वाचन हेतु डीआरओ सुनील कुमार सिंह, शहर बीआरओ भुवनेश्वर यादव, मुंगेली ग्रामीण बीआरओ राजेश्वर भार्गव, जरहगांव बीआरओ बिहारी टोंडर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। जिसमें मुंगेली शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष के लिए दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। मुंगेली आये कांग्रेस पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी (DRO) और ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी ( BRO) ने बताया कि शहर एवं ब्लॉक अध्यक्ष के लिए एक राय और
सामंजस्य बनाने की कोशिश की जाएगी, एक नाम पर सहमति न बनने पर पैनल बना कांग्रेस आलाकमान को सौंप दी जाएगी, जिस पर पार्टी हाईकमान ही निर्णय लेगी। आज का यह मुख्य बैठक डीआरओ सुनील कुमार सिंह, शहर बीआरओ भुवनेश्वर यादव, मुंगेली ग्रामीण बीआरओ राजेश्वर भार्गव, जरहगांव बीआरओ बिहारी टोंडर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कांग्रेस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वालों में , दीपक गुप्ता, अभिलाष सिंह,मकबूल खान और जलेश यादव शामिल हैं, शहर अध्यक्ष बदलने की स्थिति में इन चार नामों में से एक नाम पर ही मुहर लगेगी। इसमें दीपक गुप्ता सबसे प्रबल और मजबूत दावेदार माने जा रहे है, तो वहीं शहरअध्यक्ष की रेस में दीपक गुप्ता का भी नाम प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बड़ा बाजार क्षेत्र के कांग्रेसी नेता दीपक गुप्ता जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री भी है। इसके अलावा वे सामाजिक क्षेत्र के हनुमंत सेवा समिति के अध्यक्ष की भूमिका भी निभा रहे हैं। कांग्रेस के प्रति निष्ठा की वजह से 1994 में कांग्रेस से जुड़ाव उन्हें 1996 में एनएसयूआई का अध्यक्ष, 2004 में कांग्रेस कमेटी का जिला सचिव 2015 और फिर 2020 में पुनः जिला महामंत्री चुना गया। पिछले 25 वर्षों से लगातार विभिन्न पदों में रहते हुए उन्होंने कांग्रेस के लिए निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाई है। खासकर उस दौर में जब 15 साल पार्टी वनवास पर थी। इनके अलावा भी कुछ और नाम जिला एवं शहर अध्यक्ष की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं । यह सभी नेता किसी न किसी विशेष गुट के करीब माने जाते हैं, इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच किन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!