Uncategorized

कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए लगी दण्डाधिकारियों की ड्यूटी।

कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए लगी दण्डाधिकारियों की ड्यूटी।

बिलासपुर । मोहर्रम एवं विश्व आदिवासी पर्व के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी  अतुल वैष्णव की ड्यूटी थाना कोतवाली, अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी  राजकुमार साहू की थाना सिविल लाईन, अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी  ऋता सिंह की थाना कोनी, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी  श्वेता यादव की थाना तोरवा, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी  गुरूदत्त पंचभाये की थाना तारबाहर एवं सिरगिट्टी, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी  रोशन आहूजा की डयूटी थाना सरकंडा में लगाई गई है।

 

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!