भारतीय जनता पार्टी

पांच राज्यों के चुनावी महापर्व में भाजपा की चार राज्यों में विकास जनविश्वास और लोकतंत्र की जीत-द्रोण सोनकलिहारी

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी चार राज्यों में प्रचंड जनादेश जन आशीर्वाद से सरकार बनाने जा रही है स्प्ष्ट बहुमत और मजबूत सरकार आम जनों का पूर्ण विश्वास पूर्व के मजबूत प्रसाशन, जन कल्याण कार्य,सुरक्षा,सुशासन को पुनः आमजनों द्वारा मोहर लगाया और अतुलनीय जीत भारतीय जनता पार्टी को अपने मतों से प्रदान किया यह बातें भाजयुमो तिफरा-सिरगिट्टी मंडल बिल्हा विधानसभा के महामंत्री द्रोण सोनकलिहारी ने कही।वहीं उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के विभिन्न प्रोपोगंडा को ध्वस्त करती ये चुनावी परिणाम ने केंद्र सरकार या चुनावी राज्यो में मौजूदा भाजपा सरकार को विभिन्न सुनियोजित कपट पूर्ण मुद्दों में फंसाया व जनमानस को उलझया जा रहा था चाहे वह किसान आंदोलन हो,कोरोना काल हो,विदेश नीति,रक्षा क्षेत्र,सभी मे बदनाम करने की कोशिश विपक्ष द्वारा किया गया जबकि सभी मुद्दों पर मौजूदा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार हर स्तर पर हर मोर्चे पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अथक प्रयास से सभी समस्याओं का समाधान करने में सफल रही।साथ ही यह भी कहा कि भगवाधारी संत को मठ से राजनीतिक प्रवेश के लिए आलोचना सहन करना पड़ा और अपने कार्यकाल में सुशासन और विकास की नीति अपनाया जिससे उत्तर प्रदेश की जनता द्वारा पुनः निर्वाचित कर इतिहास रचते1985 के बाद 35 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए साथ देते नजर आ रहे हैं । उनकी जीत का केवल उत्तरप्रदेश ही नही समूचा भारत देश उत्सव के रूप में मना रहा।चुनाव परिणाम ने राहुल गाँधी द्बारा हिंदुत्व विरोधी बातों का प्रतिउत्तर हिन्दू समुदाय द्वारा अपने मतों से दिया और ये संदेश भी दिया कि हिन्दू अब जातियों में नही बटने वाले,साथ ही सभी धर्म समुदाय द्वारा मोदी के नेतृत्व और योगी के सुशासन भारी मतों से अपना विश्वास प्रदान किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा जैसे राज्य में भाजपा को स्थापित कर वर्तमान और भविष्य में मोदी के प्रयासों की सराहना की और विश्वास जताया है।पांच राज्यो के चुनाव में चार राज्यों में प्रचंड जीत हासिल करने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा आज आमजनों के विश्वास हासिल करने में सफल रही।भाजपा के मिशन वाक्य “कांग्रेस मुक्त भारत” को आम जनों का समर्थन प्राप्त हुआ और पांच राज्यो के चुनाव में कांग्रेस को पांचों राज्य में करारी हार का सामना करना पड़ा। जनता द्वारा इसप्रकार परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, जनता के हितों को लेकर निष्क्रिय राजनीतिक पार्टियों को लोकतंत्र के इस बड़े चुनावी उत्सव से बाहर खदेड़कर धूल चटाई है और पुनः राज्यो में भाजपा पार्टी को कार्य करनेके लिए अपना आशीर्वाद दिया है।द्रोण सोनकलिहारी ने कहा चारों राज्यो में सफल परिणाम और पुनःभाजपा पार्टी के शासन स्थापित करने के लिए शीर्ष नेतृत्व और भाजपा के समस्त कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ताओ को बधाई एवं शुभकामनाएं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भावी छत्तीसगढ़ राजस्थान व 11 राज्यो के समग्र चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार स्थापित हो प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता इस हेतु संकल्पित हैं।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!