अपराध

शासकीय स्कूल का टूटा ताला मध्यान भोजन बनाने का बर्तन , व पंखे भी ले उड़े चोर।

शासकीय स्कूल का टूटा ताला मध्यान भोजन बनाने का बर्तन , 14 नग पंखे भी ले उड़े चोर।

कोटा। थाना क्षेत्र के बेलगहना पुलिस चौकी अंतर्गत, शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल पहंदा में चोरी हो गई। चोर ने कमरे का ताला तोड़कर मध्यान भोजन बनाने का सामान पार कर दिया। जांच करने पर कुकर, कड़ाही समेत अन्य बर्तन गायब मिले। प्रधान पाठक ने इसकी शिकायत बेलगहना पुलिस चौकी में की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मिट्ठू नवागांव के रहने वाले बृजपाल सिंह पैकरा शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल के प्रधान पाठक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बीते बुधवार को सुबह आठ बजे स्टाफ स्कूल पहुंचे। गेट का ताला खोलर अंदर प्रवेश किया। स्कूल के मुख्य दरवाजे समेत अलग-अलग कक्ष के ताले टूटे हुए मिले, स्टाफ ने इसकी जानकारी फोन से दी।कुछ समय बाद प्रधान पाठक भी स्कूल पहुंचे। सभी कमरे की तलाशी लेने पर 6 पंखे, एक स्पीकर, आडियो वीडियो बाक्स, मध्यान भोजन कक्ष से तीन कड़ाही, दो कुकर, दो गंजा समेत अन्य सामान गायब था। इसके बाद प्रधान पाठक ने पुलिस को सूचना दी। बेलगहना पुलिस की टीम जांच करने स्कूल पहुंची। सभी कमरों की तलाशी ली, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई। प्रधान पाठक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।आरोपियो के खोजबीन में जुटी हुई है। घटना से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। माध्या- भोजन के बर्तन चोरी होने से महिला स्व सहायता समूह को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई हैं। आसपास के पुराने अपराधिक लोगों से पूछताछ कर रही है। यहां तक कि पुलिस ने अपने मुखबिरों को अलर्ट कर दिया है। बर्तन दुकान संचालकों को पुराना बर्तन खरीदने से पहले सूचना देने के निर्देश दिए हैं। गांव में संदिग्ध रूप से घुमने वालों के बारे में तत्काल जानकारी देने के लिए कहा गया है। ताकि चोरी की घटना को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार कर सके। पुलिस का दावा है कि चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे। बहरहाल देखने वाली बात है की पुलिस चोरों तक कब तक पहुँच पाती है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!