छत्तीसगढ़

मध्याह्न भोजन योजना के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए 4123 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित.

यशवंत गिरी गोस्वामी–धमतरी  मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1336 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में नवंबर के लिए 4123 क्विंटल 06 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 884 प्राथमिक स्कूलों के लिए 1830 क्विंटल 21 किलोग्राम और 452 माध्यमिक स्कूलों के लिए 2292 क्विंटल 85 किलोग्राम चावल का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 343 स्कूलों के लिए 1018 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटित किया गया है। इनमें 205 प्राथमिक स्कूलों के लिए 498 क्विंटल और 138 माध्यमिक स्कूलों के लिए 520 क्विंटल 10 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 302 स्कूलों के लिए 1072 क्विंटल 80 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। यहां के 184 प्राथमिक स्कूलों में 546 क्विंटल और 118 माध्यमिक स्कूलों में 526 क्विंटल 80 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 224 स्कूलों में 578 क्विंटल 90 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया। यहां के 153 प्राथमिक स्कूलों के लिए 281 क्विंटल 30 किलोग्राम और 71 माध्यमिक स्कूलों के लिए 297 क्विंटल 60 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। नगरी विकासखण्ड के 467 स्कूलों में 1453 क्विंटल 26 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। यहां के 342 प्राथमिक स्कूलों में 504 क्विंटल 91 किलोग्राम और 125 माध्यमिक स्कूलों के लिए 948 क्विंटल 35 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है।

#thebilasatimes

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!