कोरोना न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

घर घर सर्वे अभियान चलाकर महिलाओं ने लोगों को किया जागरूक। कोरोना सुरक्षा मजबूत करने 102 लोगों ने लगवाया टीका।

घर घर सर्वे अभियान चलाकर महिलाओं ने लोगों को किया जागरूक। कोरोना सुरक्षा मजबूत करने 102 लोगों ने लगवाया टीका

मनमोहन सिंह ✍🏻

कोटा। कोविड-19 की सुरक्षा घेरा को मजबूत करने ग्राम पंचायत सेमरा में डोर टू डोर पहुंचकर गैर सरकारी संस्थान कर्मदक्ष की महिलाओं ने कोरोना टीकाकरण लगवाने सर्वे अभियान चलाया।अभियान से जागरूक होकर 102 ग्रामीणों ने पहला और दूसरा टीका लगवाकर टीकाकरण केंद्र में अपनी सहभागिता निभाई।

कोरोना महामारी की फैलाव को रोकने शासन प्रशासन द्वारा लगातार कोविड-19 वैक्सीन लगवाने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।ताकि इस महामारी की संक्रमण से लोगों को सुरक्षित किया जा सके।बावजूद इसके लोग वैक्सीन नहीं लगवा कर लापरवाही बरतने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं।और लापरवाही को सुरक्षा समझ लोग घरों में बैठे हैं। शासन की पूर्ण टीकाकरण की मनसा को साकार करने गैर सरकारी संगठन कर्मदक्ष द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।जहां संगठन की महिलाएं घर-घर जाकर टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता ला रही है।इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत सेमरा में कोविड-19 वैक्सीन लगवाने लोगों में जागरूकता फैलाकर टीका लगवाने शिविर लगाया गया। जिसमें ग्राम के 30 लोगों ने अपना पहला टीका लगवाया तो वही ग्राम के 72 लोगों ने अपना दूसरा टीका लगवा कर कोरोला की सुरक्षा घेरा को मजबूत करने अपनी सहभागिता निभाई।वहीं संस्था द्वारा सुरक्षा घेरा पूर्ण होने तक लगातार सर्वे अभियान चलाया जाएगा।इस दौरान कोऑर्डिनेटर सुरेश पटेल,अनीता कुशराम,लता साहू,शारदा आर्मो,फुलेश्वरी साहू उपस्थित रही।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!