अन्य प्रदेशछत्तीसगढ़मनोरंजन

पुलिस ने पकड़ा बन्दूकबाजों का गैंग,बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,देशी-कट्टा,पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित,आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार।

          – यूपी के कन्नौज से लाकर खपाते थे हथियार।
          – पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान।
          – पकड़े गए सभी 6आरोपी। 
          – बड़े अपराध को अंजाम देने की थी योजना।
           – शांत शहर को अशांत करनें के फिराक में थे।

बिलासपुर पुलिस ने यूपी से आकर शहर में हथियार खापाने वाले आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।जो बिलासपुर जैसे शांत शहर को अशांत करनें के फिराक में थे। इनके पास से पांच नग देसी-कट्टा पिस्टल,तीन जिंदा कारतूस औरअन्य चीजें पुलिस ने बरामद की है।

गौरतलब है कि पुलिस ने इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए बताया कि,रूटीन चेकिंग के दौरान जब उन्होंने बिना मास्क वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू की तो,इसी बीच उन्हें आरोपी शैलेश कोहली उन्हें बिलासपुर के रपटा  के पास मिला,जो मूलतः यूपी के कन्नौज का रहने वाला है।

                       WATCH -VIDEO 

पूछताछ व तलाशी में उसके पास से एक बंदूक मिली। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और कड़ाई से पूछताछ करने पर शैलेश कोहली ने ऐसे पांच अन्य लोगों की जानकारी दी जिनके पास ऐसे हथियार थे और जिन्हें शैलेश ने हथियार बेचा था। पकड़े गए सभी आरोपियों में से पांच आरोपी यूपी कन्नौज के ही है । जिसमें सुजीत कुमार,नारायण शुक्ला, लव कुश तिवारी, सनी चौधरी और आकाश चौधरी शामिल हैं। बिलासपुर पुलिस ने बंदूकबाजों के इस गिरोह को इस सभी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बंदूक, पिस्टल,जिंदा कारतूस और अन्य चीजें भी बरामद की गई है।पूछे जाने पर यह पता लगा कि, ये लॉक डाउन के दौरान किसी बड़े अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी  में थे।लॉकडाउन के दौरान लूटपाट,चोरी और पुरानी रंजिश का हिसाब किताब बराबर करने की योजना थी।

एसपी प्रशांत अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार यह गिरोह काफी समय से बिलासपुर में सक्रिय था। हथियारों की खरीद-फरोख्त के मामले में इनके लिंक शहर के नामचीन लोगों के साथ भी हैं।पुलिस पूछताछ में और भी खुलासे होंने की संभावना है।पुलिस ने यह भी साफ किया कि पकड़े गए सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं,और इनके पिछले अपराधिक रिकॉर्ड भी हैं।कोतवाली पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुराने प्रकरणो की जानकारी के लिए यूपी पुलिस से संपर्क कर रही है।

#thebilasatimes

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!