बिलासपुर संभागसमाजिक

नाली निर्माण में गुणवत्ता की कमी,इंजीनियर मैडम को फोन पर जानकारी देने के लिए समय नही,अफसरसाही में भी कोई कमी नही।

बिलासपुर न्यायधानी में तकरीबन 15 वर्ष बाद विकास जैसे तमाम मुद्दे को लेकर भले ही कांग्रेस सत्ता में आई हो लेकिन इसके बाद भी भाजपा शासन काल से अपने जिम्मेदार पद पर बैठे कुछ अधिकारियो की कार्य व रवैया पर रत्तीभर कोई बदलाव नहीं आया।ऐसा हम इसलिए कह रहेें हैं कि15 साल भाजपा सत्ता में रही लेकिन बिलासपुर स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति ही हुुई है।जिसको देखते हुए आम जनता ने बिलासपुर की विकास के लिए कांग्रेस को सत्ता में काबिज किया।और जनता विकास की उम्मीदों को लेकर टकटकी लगाए आज भी इंतजार मेंं है।बहरहाल इन सबसेे इतर निगम क्षेत्र में हो रहें गुणवत्ता विहीन कार्य को देखकर अधिकारीयों की चुप्पी पर और इनकी जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े करने पर मजबूर करतें हैं।ऐसा ही मामला न्यायधानी बिलासपुर में देखने को मिला है।नगर निगम के जोन 2 सिरगिट्टी के वार्ड नं 12 में बन रहें नाली निर्माण में गुणवत्ता की कमी देखी जा सकती है। दरअसल इस वार्ड में नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है जो शारदा मंदिर से लेकर रूचिका विहार बाउंड्री वाल किनारे से होकर मुख्य नाली में जोड़ने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है।नगर पंचायत के समय से ही आस पास के रहने वाले लोगों के घरों से निकलने वाली पानी को पास ही मौजूद डबरी नूमा तालाब में गिराया जाता था। जिस तालाब को आमजन निस्तारी के लिए उपयोग करतें थे।लेकिन नालियों की पानी उसी में जाने से तालाब गंदगी बदबूदार और दलदल में तब्दील हो गया। इसको लेकर आस पास के रहने वाले लोग एक साल पहले,नाली की पानी तालाब में नही गिराने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से लगातार गुहार लगाते रहें।अब निगम बनने के बाद उनका समस्या का समाधान होते नजर आ रहा।परंतु ये भी आमजनों को असंतोष करनेें में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।इस संबंध में हमने पुर्ण रूप से जानकारी लेने के लिए नगर निगम विभाग जोन 2 तिफरा सिरगिट्टी की इंजीनियर रश्मि देवांगन से निर्माणाधीन नाली की लंबाई व लागत जैसे अन्य और जानकारी लेने मोबाइल फोन से कई बार संपर्क करना चाहा तो उनके द्वारा फोन ही रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा गया। तत्पाश्चात हमनें जोन 2 कार्यालय उनके ऑफिस जाकर उनसे नाली निर्माण को लेकर वर्जन लेना चाहा परंतु वहां भी हमें उनसे संपर्क नही हुआ।तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस तरह यहाँ के कुछ अधिकारी में अफसरसाही हावी है।अब आप आंकलन कर सकतें है की आम जनता को अपनी समस्या बताने के लिए कितना एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता होगा।खैर निर्माण हो रहे नाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी नहीं मिलनेे पर(वर्तमान पार्षद से जानकारी प्राप्त हुआ। जिनके बताएं अनुसार)तकरीबन 7 लाख 15 हजार रुपए की लागत से बनने वाली 180 मीटर नाली निर्माण होना है।यहां हो रहे कार्य में काफी अनियमितता बरती जा रही है। जो विडियो फोटो में स्पष्ट है।छोटी सी जानकारी के लिए आखिरकर अंतिम में जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप से संपर्क कर इन पुरे स्थितियों को अवगत कराया।

Video

इस मामले में जानकारी प्राप्त हुई है कल सुबह मौके पर पहुंचकर इसकी जाँच किया जायेगा- प्रवेश कश्यप जोन कमिश्नर नगर निगम जोन क्रं 2 तिफरा सिरगिट्टी।

वहीं नाम नहीं छापने की शर्त पर वार्ड 12 के स्थानीय लोगों ने बताया की नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी व कुछ स्थानों पर ढलाई कर नाली निर्माण कार्य में लीपापोती की जा रही है।कुछ दिनों पुर्व इस निर्माणाधीन नाली के ऊपर स्लैब को ढाका जा रहा है और कुछ जगहों को खुले रूप से छोड़ दिया गया है।जिसपर दो छोटे बच्चे भी गिर गयें थे ग़नीमत रहा की पास में मौजूद लोग उसे गिरते देख तुरंत नाली से बाहर सुरक्षित निकाला नही तो अप्रिय घटना घट सकती थी।गुणवत्ता युक्त कार्य नहीं होने से सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा है।जिससे बन रहे नाली की समय सीमा कुछ ही वर्ष तक सिमित रहकर धराशायी हो सकता है।

The Bilasa Times 

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!