बिलासपुर संभाग

जनपद सदस्य प्रभात पांडे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर, पर्यावरण के महत्व व संरक्षण पर जोर देते हुए किया पौधरोपण। video

 

बिलासपुर।कोटा जनपद पंचायत के बेलगहना. के ग्राम सत्तीबहरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण। पर्यावरण में पेड़ों के महत्व व संरक्षण के बारे में लोगों को किया गया जागरूक। पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य ने कोरोना महामारी का उदाहरण देते हुए आक्सीजन संकट के विषय मे बताया व कहा कि सृष्टि में आक्सीजन की मात्रा संतुलन बनाने पौध रोपण ही एक ही उपाय है ।

 

 

ग्राम सत्तीबहरा सरपंच विजय कोल ने कहा कि पौधरोपण केवल पौधा लगाने का कार्यक्रम मात्र नहीं है वरन पौधा लगाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है व उसकी सुरक्षा व्यवस्था भी जरूरी है। जनपद सदस्य प्रभात कुमार पाण्डेय, ग्राम पंचायत सरपंच विजय कोल, समस्त पंचगण व उपस्थित लोगों के साथ पौध रोपण किया गया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!