छत्तीसगढ़

अठोरिया यादव समाज के बिलासपुर जिला अध्यक्ष बने नवीन यादव

बिलासपुर 30 अगस्त को इमलीपारा बिलासपुर मे अठोरिया यादव समाज का बैठक का आयोजन संपन्न हुआ।आयोजित बैठक मे कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

सर्व प्रथम मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर सर्व सम्मति से नारायण यादव को मनोनीत किया गया। बिलासपुर जिला अध्यक्ष के पद पर नवीन यादव,उपाध्यक्ष संतोष यादव, सचिव कमलेश यादव सहसचिव मुरली यादव को नियुक्त किया गया। वही व्यास नगर इकाई से प्रभारी राजेश यादव नियुक्त किया गया। आज आयोजित बैठक मे राधा कृष्ण मंदिर के नियमित संचालन की रूपरेखा तय की गई। सामूहिक विवाह का आयोजन बिलासपुर जिले मे दिसंबर 2020 मे आयोजन किया जायेगा जिसमे सामूहिक विवाह के इच्छुक युवक युवतियों का विवाह कराया जायेगा इस हेतु आवेदन आमन्त्रित किया गया है।जिसमें संपूर्ण विवरण सहित पदाधिकारियों को अवगत कराने कहा गया।इसी प्रकार मल्हार मे यादव सामुदायिक भवन की निव जल्द ही रखी जायेगी। इसका भूमि पूजन नवरात्र के प्रथम दिवस पर किये जाने पर सहमति बनी है।आज हुए बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव के साथ मनोज यादव सतीश यादव जितेंद्र यादव लक्ष्मण यादव राजेंद्र यादव देवेंद्र यादव कुमार यादव नवीन यादव संतोष यादव मुरली यादव नारायण यादव अशोक यादव विजय यादव विश्वनाथ यादव के साथ अन्य यादव गण शामिल होकर सामाजिक विकास के लिए संकल्पित हुए है। आगामी बैठक मल्हार मे आयोजित की जायेगी।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!