छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

वन प्रबंधन ग्राम कंचनपुर में हुआ विराट देसी बीज मेला का आयोजन…….

वन प्रबंधन ग्राम कंचनपुर में हुआ विराट देसी बीज मेला का आयोजन…….

मनमोहन सिंह✍️

कोटा खैरा।.प्रेरक संस्था राजिम के तत्वावधान में बिलासपुर जिले के कोटा ब्लाक के वनांचल ग्राम- कंचनपुर में वन अधिकार अधिनियम के तहत वन खाद्य एवं देसी बीज संग्रहण एवं संरक्षण प्रदर्शनी मेला एवं खाद्य त्योहार का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    मिली जानकारी अनुसार संस्था के कार्यकर्ता ओंकारेश्वर शर्मा द्वारा कार्यक्रम की भूमिका बताते हुए जंगल की सुरक्षा,संवर्धन आवश्यकता पर फोकस किया गया।मुख्य अतिथि सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोहर लाल धुर्वे द्वारा इस कार्यक्रम को वनों की अधिकता एवं संरक्षण के लिए आवश्यक बताया।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोक कला मंच के अध्यक्ष हेमंत क्रांति द्वारा वनोपज की औषधि प्रयोग पर चर्चा किया साथ ही जल,जंगल,जमीन को सुरक्षित रखने में आदिवासियों की महती भूमिका पर प्रकाश डाला गया।ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर अमरिका साहू द्वारा भीड़ को संबोधित करते हुए जंगल की सुरक्षा करके आजीविका के स्रोत वनोपज को कैसे विकसित किया जाए इस पर जोर दिया गया। तदुपरांत ग्राम के बच्चियों व महिलाओं के द्वारा सुआ नृत्य प्रस्तुत करने के साथ ही पारंपरिक लोकनृत्य राउत नाचा का भी गांव के छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुति देकर पारंपरिक लोकनृत्य को जीवंत किया।बैगा समाज के नवयुवक द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य ने सबका मन मोह लिया।

  तत्पश्चात अतिथियों ने देसी बीज मेला का निरीक्षण कराया गया।जिसमें वन उत्पाद हर्रा ,बहेरा, बेल, केत , बंदन, गुल्ली, इमली, पपीता, जिमीकंद, कोदो , बिहि, संतरा, नींबू व धान के बालियों से आकर्षक डिजाइन से सुसज्जित किया गया था जो आकर्षण का केंद्र बना रहा । मंच संचालन संस्था के कार्यकर्ता राम बिहारी यादव द्वारा किया गया।इस दौरान विशिष्ट अतिथि ग्राम सरपंच उमराज सिंह ध्रुव , शिवराज सिंह , पुरुषोत्तम नेटि, सुमेंद्र पटेल, बलराम पैकरा, भुनेश्वर , सनित विश्वकर्मा, रामू, मनहरण ध्रुव,सीताराम यादव, शिवकली ने, दुर्गाबाई, सिया बाई, कालिंद्री गुप्ता, सत्यवती यादव, संपत्ति यादव व पंचायत प्रतिनिधियों पड़ोस के ग्रामों से आए वन प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, ग्राम के स्व सहायतासमूह से

गायत्री महिला स्व सहायता समूह, सर्वमंगला महिला समूह, शिव शक्ति महिला समूह ,उजाला महिला समूह ,दुर्गा महिला समूह ,जय महामाया समूह , श्री गणेश महिला समूह मां महामाया महिला समूह आदि व संस्था के कार्यकर्ताओं सहित 200 लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!