शिक्षा

सेंट जेवियर हाई स्कूल सिरगिट्टी में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

बिलासपुर सिरगिट्टी परिक्षेत्र के सेंट जेवियर हाई स्कूल में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेंट जेवियर स्कूल की डायरेक्टर सुश्री लेखाश्री,महेंद्र प्रताप सिंह राणा व उनकी टीम सिपाही, अभिभावक उपस्थित थे। डायरेक्टर सुश्री लेखाश्री के द्वारा सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थी गणों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया।विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें विशेष आकर्षण का केंद्र पिरामिड रहा। छोटे बच्चों के द्वारा फैंसी ड्रेस प्रस्तुत किया गया। जिसमें भारत माता एवं स्वतंत्रता सेनानियों का पोशाक धारण कर सभी बच्चे सुंदर लग रहे थे।

           -सुश्री लेखाश्री मैडम ने सभा को संबोधित-

सुश्री लेखाश्री ने संबोधित करते हुए देश के शहीदों के बलिदान को ना भूलने की बात कही। बच्चे हमारे देश के भविष्य है साथ ही साथ उन्हें ही अपने देश का आने वाले समय में कार्यभार संभालना है इसलिए बच्चों का सर्वांगीण विकास अत्यधिक जरूरी है। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती संतोषी डाकवा ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे हमारे उन वीर जवानों की शहादत को कभी ना भूले जिसके कारण आज हमें आजादी प्राप्त हुई है और हम अपने संविधान को आदर देते हुए उसका पालन करें। श्री महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने भी सभा में अपने उदगार प्रस्तुत किए और सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने देश को आगे बढ़ाना है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमें और ज्यादा प्रयास करना है। उन्होंने छात्रों को जानकारी दी कि कैसे हम सैनिक स्कूल में भर्ती हो सकते हैं एवं पढ़ाई के साथ-साथ कैसे अपना संपूर्ण विकास कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हम कैसे भारतीय सेना का अभिन्न अंग बनने की तैयारी अभी से ही कर सकते हैं।इसी श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए सेंट जेवियर हाई स्कूल सिरगिट्टी का ई. मैग्जीन का विमोचन श्री महेंद्र प्रताप सिंह राणा जी के द्वारा किया गया। इस मैगज़ीन में शाला में हुए प्रत्येक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया जिसमें छात्रों के द्वारा लिखी गई कविताएं, स्कूल में हुए विभिन्न कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया है। आज माताओं के लिए विशेष दिन भी रहा। माताओं का विशेष सम्मान प्राचार्या के द्वारा किया गया या कहा जाए आज नारी शक्ति का सम्मान हुआ,कैसे एक स्त्री अपने परिवार को एवं घर के बाहर अपने कार्यक्षेत्र में दोहरा कार्यभार संभालती है यह बड़े गर्व का कारण है। यह संपूर्ण कार्यक्रम बड़े आनंद के साथ मनाया गया। यह सभी कार्य विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संतोषी डाकवा के मार्ग दर्शन में संपन्न हुआ। इसमें सभी शिक्षक व विद्यार्थियो की उपस्थित रही ।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!