अपराधबिलासपुर संभाग

बिलासपुर में दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस।

बिलासपुर में दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस।

बिलासपुर में अपराधिक घटना कम होने का नाम नहीं ले रही रोजाना कही ना कही चाकूबाजी, मारपीट जैसी घटना घट रही है। बुधवार को भी एक बड़ी घटना सकरी थाना क्षेत्र में घटी है जिसमे प्रॉपर्टी डीलर संजू त्रिपाठी की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। गोली कांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है एस एस पी पारुल माथुर के मुताबिक संजू त्रिपाठी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है जो पूरे घटना की जानकारी जुटाने में लग गई है।संजू त्रिपाठी अपनी कार से आ रहे थे तभी अज्ञात 2 कार में सवार लोग सकरी ओवरब्रिज के पास पहुंचे और उस पर गोली चला दी। बताया जा रहा है की 5 से 6 राउंड फायर किया गया है। गोली चलाने के बाद दोनो कार अलग अलग दिशाओं की ओर फरार हो गया।पुलिस इस पुरे घटनाक्रम की जांच व हमलावरो की तलाश मे टीम गठित कर पड़ताल शुरू कर दी है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!