Uncategorized

समाज के महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए रायपुर में महिला प्रकोष्ठ की बैठक – शीलू साहू।

समाज के महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए रायपुर में महिला प्रकोष्ठ की बैठक - शीलू साहू।

रायपुर। सम्भाग स्तरीय महिला सशक्तिकरण महिला प्रकोष्ठ बैठक में भाग लेने सभी जिला से महिलाएं उपस्थित रही। मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष  मोहनकुमारी साहू , प्रदेश सहसंयोजिका चित्रलेखा साहू , केशरी मोहन साहू संभाग संयोजिका, शहर जिला अध्यक्ष केशव साहू उपस्थित रहें। यह कार्यक्रम प्रदेश संयोजिका (महिला प्रकोष्ठ) छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवम् मुंगेली जिला पंचायत सदस्य  शीलू साहू  के नेतृत्व में हुआ। महिलाओं के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भामाशाह छात्रावास टिकरापारा रायपुर में किया गया। महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकार और कानूनी अधिकारों की जानकारी से अवगत कराया। महिलाओं के सशक्त होने के लिए सबसे पहले दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या आदि उनके अधिकारों और मूल्यों को मारने वाली प्रथाओं को समाप्त करनी होगी..। जिसमे सर्वसमाज की महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए बात की गई। वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं बहनें उपस्थित रही।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!