छत्तीसगढ़

घर घर पहुंच कर विभोर सिंह ने कांग्रेसी प्रत्याशी डॉ ध्रुव के लिए मांगा वोट। कहा भारी बहुमत के साथ क्षेत्र की जनता का मिल रहा समर्थन ।

संवाददाता – मनमोहन सिंह।

पेंड्रा – मरवाही विधानसभा उपचुनाव के बिगुल बजने के बाद बीतते समय के साथ कांग्रेस, भाजपा की उपचुनाव के लेकर चुनाव प्रचार में भी तेजी बढ़ती जा रही है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी चुनावी रणनीति के साथ उपचुनाव में फतह हासिल करने में जुटी हुई है। विधानसभा सीट पर किसका कब्जा होगा,परिणाम किसके पक्ष में आएगा वह तो क्षेत्र के मतदाता ही तय करेंगे। बावजूद इसके सत्ताधारी कांग्रेस हो या विपक्ष में बैठे भाजपा दल मतदाताओं को रिझाकर अपनी जीत की ताल ठोकने से जरा सा भी पीछे नहीं हट रहे हैं। कोटा विधानसभा के छाया विधायक विभोर सिंह लगातार मरवाही क्षेत्र के युवा,महिला एवं बुजुर्ग मतदाताओं से निरंतर संपर्क साधकर अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने अपील कर रहे हैं।

 

ग्राम लाटा,अड़भार मैं जनसंपर्क के दौरान कांग्रेसी नेता विभोर सिंह “गड़बो नवा मरवाही, जीतबो मरवाही”की उद्देश्य से डॉक्टर कृष्ण कुमार ध्रुव के पक्ष में प्रचार करते हुए ।

 

अपनी सभा के माध्यम से भूपेश सरकार के नीति योजना योजनाओं की जमकर बखान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब किसान सीताफल को ₹2 से बढ़कर 50 से ₹60 किलो की दर से देख रहे हैं। तेंदूपत्ता ₹ ₹250 से बढ़ाकर ₹400 सैकड़ा किया।धान का समर्थन मूल्य 25 सौ किया। केंद्र में बैठे मोदी सरकार मंडी व्यवस्था को खत्म कर रही है। जिससे किसानों को नुकसान होगा। प्रदेश में अन्य राज्य के व्यापारी आएंगे और किसानों द्वारा निर्धारित दामों की बजाए मनमाने दर से किसानों से सामग्री खरीदेंगे। केंद्र की भाजपा सरकार जुमलेबाजो की सरकार है। जो लोगों को सपने दिखाकर ठगने का काम करती है। मरवाही जनता अब भाजपा की कथनी और करनी को जान गई है।इसलिये क्षेत्र की जनता अब प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए मरवाही की विकास के लिये डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव का समर्थन कर रही है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!